Maharajganj Times

युवा पत्रकार भानु प्रताप तिवारी के असमय निधन पर कैंडल जलाकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Maharajganj
Saturday, 09 Sep, 2023
0
1194

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : महराजगंज के युवा व धाकड़ पत्रकार भानु प्रताप तिवारी के असमय निधन पर शनिवार  को नगर तिराहा पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, समेत नेताओं ने नगर के मेन चौराहे पर कैंडल जला कर दो मिनट मौन धारण कर शोक जताया। साथ ही मृत आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना भी किया। भानु प्रताप तिवारी की छवि तेज तर्रार पत्रकार के रूप में जानी जाती थी। वो कई बड़ी खबरों को बेबाक तरीके से प्रकाशित किए थे। जिससे प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बना रहा। जुझारू पत्रकार ने सैकड़ों लोगों की जान कोरोना में बचाई लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर रख दिया है। वहीं पत्रकारिता जगत में उनकी निधन के बाद शोक की लहर है। इस दौरान प्रेस क्लब आफ महाराजगंज के अध्यक्ष आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष ओंकार शुक्ला (अनुज) पत्रकार अरुण, विवेक, विजय, मार्तंड गुप्ता, राजेश पांडे, अभिषेक,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय, अरुणेश शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अशफाक खान, अभय जायसवाल, आदित्य सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे हैं।